May 6, 2024

मेरा प्रिय खेल पर निबंध – Mera Priya Khel Par Nibandh

Mera Priya Khel Par Nibandh :- वैसे तो दुनिया भर में बहुत सारे खेल मौजूद है, जिनमें से कुछ खेल घर पर बैठकर खेले जा सकते हैं- जैसे लूडो, वीडियो गेम, चेस, कैरम इत्यादि और इन्हें indoor गेम कहते हैं।

कुछ games घर के बाहर या पार्क इत्यादि मे खेले जाते है, जैसे कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल इत्यादि। इन गेम को outdoor गेम कहते हैं।

वैसे तो सभी प्रकार के games अच्छी होती है, परंतु क्रिकेट मेरा एक प्रिय खेल है। यह हमारे भारत देश में भी अत्यधिक खेले जाने वाला खेल है। इस खेल का जुनून हमारे देश में अलग ही तरह का है।

इसीलिए आज इस लेख मे mera priya khel par nibandh लिखने वाले हैं। यदि आपका प्रिय खेल भी क्रिकेट है, तो इस लेख के अंत तक जरूर बने रहे।


मेरा प्रिय खेल क्रिकेट – Mera Priya Khel Par Nibandh

मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। यह मेरा प्रिय खेल है। मै हर रोज़ शाम को अपने दोस्तों के साथ कभी पार्क मे, तो कभी घर के पास वाले क्रिकेट मैदान में खेलने जाता हूँ। यह मैदान काफी बड़ा है।

वहां पर और भी बहुत सारे बच्चे खेलने आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी जो कि क्रिकेट के एक दिगज खिलाड़ी है वह मेरे आदर्श खिलाडी है। मैं उनसे प्रेरणा हासिल करता हूँ।


मेरा प्रिय खेल क्रिकेट के नियम

  • क्रिकेट के खेल में एक कप्तान के साथ 11 खिलाड़ी होता है।
  • क्रिकेट का मैदान अंडे के आकार का होता है।
  • क्रिकेट की बॉल का वजन 165 ग्राम होता है।
  • जहां पर खड़े होकर खिलाड़ी बल्लेबाजी करता है, उसे पिच कहा जाता है।
  • क्रिकेट में प्रयोग में लाए जाने वाला बल्ला 38 इंच से लंबा नहीं होना चाहिए।
  • क्रिकेट के खेल में दो अंपायर होते हैं।

क्रिकेट के खेल के तीनों फॉर्मेट लोगों में प्रिय है, जिसमें पहला टेस्ट मैच है जो कि 5 दिन का होता है। इस प्रकार के मैच में 2 inning हर टीम को खेलने के लिए दी जाती है।

इसके बाद एकदिवसीय मैच होता है जो कि लोगों में ज्यादा लोकप्रिय है। इसमें हर टीम को 50 over खेलने के लिए दिए जाते हैं और इसके बाद टी-20 मैच आता है। इस प्रकार के मैच में हर टीम को 30 ओवर खेलने का अवसर दिया जाता है।

क्रिकेट की हर गेम 2 teams खेलती है और हर टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। खेल की शुरुआत toss के साथ होती है जो भी टीम टॉस जीतती है, वह निर्धारित करती है कि वह पहले गेंदबाजी करेगी या बल्लेबाजी। जो टीम अधिक रन बनाती है उसे गेम की विजेता घोषित किया जाता है।


मेरा प्रिय खेल फुटबॉल ( Mera Priya Khel Par Nibandh )

वैसे तो बहुत सारे खेल मुझे पसंद है, परंतु फुटबॉल मेरा अत्यंत प्रिय खेल है। मैं हर रोज इस खेल को खेलने अपने दोस्तों के साथ पार्क में या फिर अपने घर के पास वाले मैदान में जाता हूँ। इस मैदान में और भी बहुत सारे बच्चे खेलने आते हैं।

फुटबॉल के जाने-माने खिलाड़ी लियोनेल मेसी से मै बहुत प्रेरित रहता हूँ। फुटबॉल खेल अपनी रफ्तार के लिए जाना जाता है और फीफा विश्व कप में विश्व भर के लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है।


मेरा प्रिय खेल फुटबॉल के नियम

ऊपर हमने Mera Priya Khel Par Nibandh के बारे में जाना, अब हम मेरा प्रिय खेल फुटबॉल के नियम के बारे में जानते है।

  • फुटबॉल के मैदान का आकार आयताकार होता है।
  • इसके मैदान की लंबाई 110 मीटर और चौड़ाई 75 मीटर तक होती है।
  • फुटबॉल मैच के दोनों छोर पर एक एक net लगी होती है। इन्हें गोलपोस्ट कहा जाता है।
  • हर टीम में एक goal keeper होता है जो विपक्षी टीम की ball को अपने गोलपोस्ट में आने से रोकता है।

फुटबॉल गेम को 2 टीम एक साथ खेलती है। Football टीम के 11 खिलाड़ी होते हैं। खेल से पहले दोनों टीम के बीच टॉस करवाया जाता है और इसके बाद बॉल को मैदान के बिल्कुल बिचो बीच रखा जाता है और फिर इसमें kick मारकर खेल खेलना शुरू किया जाता है।

यह खेल 90 मिनट का होता है, जिसमें 45 – 45 मिनट के 2 भाग होते हैं। इन्हें half कहा जाता है।

जो टीम ज्यादा गोल करने में कामयाब रहती है, वह टीम विजेता मानी जाती है। यदि 90 मिनट के भीतर कोई भी टीम गोल ना कर पाए, तो यह खेल ज्यादा समय भी चलता है इसे extra time कहा जाता है।

यदि एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई नतीजा नहीं निकलता तो पेनल्टी शूटआउट के द्वारा मैच का फैसला किया जाता है और पेनल्टी शूटआउट तब तक की जाती है जब तक कि कोई टीम अपना एक गोला न कर ले।


मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन

ऊपर हमने Mera Priya Khel Par Nibandh के बारे में जाना, अब हम मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन के बारे में जानते है।

बैडमिंटन मेरा अत्यंत प्रिय खेल है। मैं इस खेल को रोज़ अपने दोस्तों के साथ पार्क में या घर के पास वाले मैदान में खेलने जाता हूं। उस मैदान में और भी बहुत सारे बच्चे खेलने आते हैं। बैडमिंटन की महान खिलाड़ी साइना नेहवाल मेरी आदर्श खिलाड़ी हैं और उनसे मैं बहुत प्रेरित रहता हूँ।


मेरा प्रिय खेल बैडमिंटन के नियम

  • खेल के मैदान का आकार आयताकार होता है।
  • इसकी लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 17 फीट तक होती है।
  • मैदान के बिल्क्कुल बीच मे एक सीधी रेखा बनाई जाती है और इस रेखा के ऊपर एक जाली लगाई जाती है जिसे net कहते है।
  • नेट की दोनों तरफ बराबर खिलाड़ी खड़े-खड़े ही पूरा खेल खेलते हैं।
  • इस खेल को खेलने के लिए एक शटल कॉक और एक रैकेट की जरूरत होती है, जिसे चिड़िया बल्ला कहा जाता है।
  • शटल कॉक का वजन लगभग 5 gram होता है और रैकेट की लंबाई 27 inch होती है।

इस खेल में 2 खिलाड़ी एक दूसरे के विपक्ष में खेलते हैं। इस game की कोई समय सीमा नहीं होती। इस खेल में 21 पॉइंट के तीन राउंड होते है, जो भी खिलाड़ी पहले राउंड में 21 पॉइंट हासिल कर पाता है वह अगले राउंड में चला जाता है और इसी तरीके से यह खेल पूरा होता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में युगल खेल भी होता है। जिसमें 2 महिलाओं की टीम एक दूसरे पक्ष की दो males के साथ विपक्ष में खेलती है।


मेरा प्रिय खेल कबड्डी

ऊपर हमने Mera Priya Khel Par Nibandh के बारे में जाना, अब हम मेरा प्रिय खेल कबड्डी के बारे में जानते है।

यह खेल मुख्य रूप से भारत के उपमहाद्वीप में खेला जाता है। इसके साथ यह खेल पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान मे भी खेला जाता जाता है। बांग्लादेश में कबड्डी के खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला हुआ है। पूरे भारत में कबड्डी को हु तू तू भी कहते हैं।

कबड्डी के खेल में 12 खिलाड़ी होते हैं। उन मे से केवल 7 खिलाड़ी कोर्ट में खेलते हैं और अन्य पांच खिलाड़ी रिजर्व होते हैं। इसके मैदान के पीछे एक रेखा होती है जो इसे दो भागों में बांटती है। कबड्डी के कोर्ट का माप 13 × 10 मीटर का होता है। इसकी शुरुआत एक toss से की जाती है और जो कप्तान टॉस जीता है उसे कोर्ट की साइड चुनने और पहले रेड करने का अवसर मिलता है।

जो खिलाड़ी विपक्ष के खिलाड़ी को रेड के दौरान छु देता है वह आउट हो जाता है। यह खेल 20-20 मिनट के दो राउंड में खेला जाता है और अंत में जिस team के ज्यादा point होते है उसे विजेता घोषित किया जाता है।


निष्कर्ष :- 

दोस्तों, हमें इस खेल के जरिये आपको Mera Priya Khel Par Nibandh के बारे में बताया है। हमें उम्मीद है कि यह लेख आप के लिए मददगार साबित होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

इसमें से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल आपके मन में है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


FAQ’S :- 

Q1. मेरा प्रिय खेल पर निबंध कैसे लिखें ?

Ans. मेरा प्रिय खेल पर हिंदी में निबंध लिखने के लिए कला सीखने और महत्वपूर्ण जानकारी जिसकी मदद से आप बेहतर 
ढंग से निबंध लिख पाएंगे, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।

Q2. भारत ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कब और किसके खिलाफ खेला था ?

Ans. 1932 में इंग्लैंड के विरुद्ध

Q3. आउटडोर गेम क्या होती है ?

Ans. ऐसे गेम जो घर से बाहर खेले जाता है।

Q4. इंडोर गेम क्या होती है ?

Ans. ऐसे खेल जो घर के अंदर खेले जाते हैं।

Q5. हमारे जीवन में खेल क्यों आवश्यक है ?

Ans. हमारे शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए

Read Also :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *