May 20, 2024
Alhamdulillah For Everything Meaning in Hindi

Alhamdulillah For Everything Meaning in Hindi

Alhamdulillah For Everything Meaning in Hindi :- अल्हम्दुलीलाह एक अरबी  शब्द है, जिसके बारे आपने अपने मुस्लिम दोस्तों के मुँह से अक्सर ही सुना होगा।

दरअसल हमारे मुस्लिम भाई – बहन रोजमर्रा की आम बोल चाल में अक्सर अरबी के इस शब्द का इस्तेमाल करते है।

लेकिन क्या आप जानते है, अल्हम्दुलीलाह  का हिंदी अर्थ क्या है या अल्हम्दुलीलाह क्यों कहा जाता है और अल्हम्दुलीलाह का जवाब क्या है ? यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो इस लेख को शुरू से अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़े।


Alhamdulillah For Everything Meaning in Hindi – अल्हम्दुलीलाह का हिंदी में क्या अर्थ है ?

Alhamdulillah For Everything का हिंदी मतलब होता है, कि ‘दुनिया की हर तमाम चीजों के लिए अल्लाह का शुक्रिया’। अल्हम्दुलीलाह एक अरबी शब्द है, जो दो अलग-अलग अरबी शब्दों के मेल से बना है (अल्हम्द + लीलाह) जिसमें ‘अल्हम्द’ का मतलब होता है, ‘प्रशंसा या धन्यवाद’ और ‘लीलाह’ का मतलब होता है, ‘अल्लाह’।

मुस्लिम समुदाय के लोग अपने रब को शुक्रिया करने के लिए अक्सर अरबी के इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं।  वे हर चीज के लिए हमेशा अपने रब,  अपने खुदा का धन्यवाद करते हैं।

अरबी का यह शब्द इस बात की ओर संकेत करता है, के मुस्लिम समुदाय के लोग जीवन के हर पहलुओं के लिए अपने अल्लाह को आभार व्यक्त करते हैं चाहे वे अनुकूल हो या परीक्षा के रूप में हो।

अल्हम्दुलिल्लाह का शाब्दिक अर्थ है, कि “सारी प्रशंसा या सारी तारीफें सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए है” अल्हम्दुलीलाह मुस्लिम समुदाय का पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ की पहली आयत सुरा अल फातिहा से लिया गया है।

मुस्लिम समुदाय का मानना है, कि चाहे हम जैसा भी जीवन जी रहे हैं, अच्छा या बुरा सदा अल्लाह पर भरोसा करना चाहिए और हर मुश्किल और हर खुशी, अच्छा – बुरा हर चीज के लिए हमेशा अल्लाह के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए।


Alhamdulillah ( अल्हम्दुलीलाह ) का उच्चारण

चूँकि अल्हम्दुलिल्लाह एक अरबी शब्द है, इसलिए इसका उच्चारण करना थोड़ा मुश्किल होता है परन्तु हम यहाँ निचे आपको अल्हम्दुलिल्लाह  शब्द का उच्चारण कैसे करते है, उसके कुछ आसान तरीकों के बारें में आपको बताएँगे। जैसे की –

अल्हम्दुलिल्लाह को अरबी में कुछ इस तरह से लिखते हैं  ٱلْـحَـمْـدَ للهِ यदि इस भारी-भरकम शब्द को हम तोड़ कर पढ़ें, तो यह  कुछ इस तरह कहलाएगा जैसे – अलहमदूलिललाह।

अल्हम्दुलिल्लाह  पढ़ने में भले ही  एक शब्द है पर इस एक शब्द के पीछे कई मतलब छिपे हुए है जैसा की हम यहाँ बता रहे है यदि इस शब्द को हम तीन भागो में बंटते है तो यह कुछ इस तरह कह लाएगा। जैसे की :-

अल, इस शब्द का मतलब होगा  “द”

हम्दु, इसका मतलब है “स्तुति” (प्रशंसा)

ली-लाह, इसका मतलब  है “अल्लाह” (रब)


अल्हम्दुलीलाह क्यों कहा जाता है ?

आपको बता दें, कि अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल ईसाई और यहूदी समुदाय के लोग भी करते हैं, खास तौर पर जो लोग अरबी भाषा बोलते हैं।

अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल लोग खासतौर पर उस समय करते हैं, जब लोगों का कोई मुश्किल कार्य मुकम्मल हो जाता है, यानी कि पूरा हो जाता है या फिर कोई बिगड़ता काम सुधर जाता है या कोई खुशी के मौके पर या फिर मुद्दत बाद उनकी ख्वाहिश पूरी होती है, तो ऐसे मौके पर वह अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल करके अपने अल्लाह यानी अपने रब का शुक्रिया करते हैं।

अल्हम्दुलिल्लाह कहकर अपने रब को राज़ी करना या फिर उनका शुक्रिया करना मुस्लिम समुदाय का अपना ही एक अलग तरीका है।

वे लोग अपने हर चीज के लिए अपने खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं और खुदा को यह बताते हैं, कि जो कुछ भी हो रहा है सब उसी खुदा की मर्जी के मुताबिक ही हो रहा है या फिर जो भी हुआ है वह अल्लाह की मर्जी के मुताबिक ही हुआ है।


अल्लहम्दुलीलाह का क्या जवाब है ?

अल्हम्दुलिल्लाह तो हर कोई कहता है और अल्हम्दुलिल्लाह हर कोई सुनता भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं, की अल्हम्दुलिल्लाह के जवाब में भी कुछ कहा जाता है। जी हाँ दोस्तों यदि कोई किसी को अल्हम्दुलिल्लाह कहता है,  तो उसके जवाब में भी उसे कुछ कहना चाहिए।

जब भी कोई किसी को अल्हम्दुलिल्लाह कहे या कोई अल्हम्दुलिल्लाह शब्द सुने, तो उसके जवाब में उसे ‘ यरहमुक अल्लाह ‘ कहना चाहिए।

‘यरहमुक अल्लाह’ भी एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है की ‘ अल्लाह आप पर भी रहम करें ‘ इस वाक्य मे यरहमुक का मतलब होता है ‘ रहम करे ‘ और अल्लाह का मतलब तो अल्लाह ही होता है यानी खुदा।


अल्हम्दुलिल्लाह का उपयोग कैसे किया जाता है ?

अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का उपयोग वहां किया जाता है,  जहां अल्लाह का शुक्रिया अदा करना होता है। जब भी हम अल्लाह को अपने जीवन की तमाम चीजों के लिए शुक्रिया करते हैं।

जैसे खाने के लिए, पीने के लिए, पहनने – ओढने के लिए, या जिंदगी में कोई अच्छा काम करने के लिए या कोई चीज हासिल करने के लिए तो मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे पहले अल्लाह को अल्हम्दुलिल्लाह कहते है।

क्योंकि उनका मानना है, कि दुनिया में जितनी भी चीजें है सभी अल्लाह की ही दी हुई है।  इसलिए वे अपने जीवन का कोई भी काम करने के लिए अपने रब का शुक्रिया अदा करते हैं।

यहां तक कि कोई किसी का खैरियत पूछता है,  तो उसमें भी लोग उसके जवाब में कहते हैं ‘अल्हम्दुलिल्लाह! मैं बिल्कुल ठीक हूँ’ इसका मतलब यह है, कि ‘अल्लाह का करम है, मैं अब बिल्कुल तंदुरुस्त हूँ’।


अल्हम्दुलिल्लाह कि फज़ीलत ( महत्त्व )

इस्लाम में अल्हम्दुलिल्लाह  शब्द की फ़ज़ीलत बहुत बड़ी और बहुत खास है, क्युंकि इस शब्द का प्रयोग अल्लाह को शुक्रिया करने के लिए किए जाता है। इस शब्द से जुड़ा एक पूरा का पूरा सूरा (1st chapter) इस्लाम के पवित्र ग्रन्थ कुरआन में लिखा है, जिसकी तिलावत (पढ़ना/ जाप) हर नामज, हर दुआ, हर खुसी और गम के मौके पर किया जाता है।

यहां तक कि मुस्लिम समुदाय के लोग का सारा का सारा काम हमदुलिल्ला पर ही निर्भर करता है। वे हर चीज में अल्लाह का शुक्रिया करना नहीं भूलते हैं। जब इंसान बहुत तकलीफ और मुश्किल से गुजरता है और उसके बाद जब उसकी हालात में बेहतरी आती है, तब वे सबसे पहले अल्लाह को अल्हम्दुलिल्लाह कहता है और दुआ पढ़ता है।


अल्हम्दुलिल्लाह का वाक्य में प्रयोग

यहाँ हम कुछ उदाहरण बता रहे है, जिसके माध्यम से आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे की  मुस्लिम समुदाय के लोग अल्हम्दुलिल्लाह  शब्द का इस्तेमाल अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में किस तरह करते है तो आइये फिर जानते है :-

  • जमील कैसे हो ?

अल्हम्दुलिल्लाह! मैं बिलकुल ठीक हूँ।

  • तुम्हारी परीक्षा कैसी जा रही है ?

अल्हम्दुलिल्लाह! मेरी परीक्षा बहुत अच्छी जा रही है।

  • और बताओ घर मे सब कैसे है ?

अल्हम्दुलिल्लाह सब बेहतर है।

  • कारोबार कैसा चल रहा है ?

शुक्र अल्हम्दुलिल्लाह! सब बढ़िया।


Alhamdulillah Meaning in different languages

अल्हम्दुलिल्लाह  शब्द तो  अरबी है, लेकिन इसका मतलब अलग अलग भाषा में अलग अलग होता है जिनके बारे में हम निचे बता रहे है। जैसे की :-

  • Alhamdulillah Meaning in English

“All Praise is to Allah”

  • Alhamdulillah Meaning inUrdu

تمام طرفین اللہ کی لیے ہی ہیں (तमाम तारीफे अल्लाह के लिए है)

  • Alhamdulillah for everything meaning in hindi

“सभी प्रशंसा अल्लाह के लिए है।”

  • Alhamdulillah in Arabic

الحمد لله

  • Alhamdulillah Meaning in Tamil

அனைத்து புகழ் அல்லாஹ் ஆகும்

  • Alhamdulillah Meaning in Malayalam

എല്ലാ സ്തുതിയും അല്ലാഹുവിനാണ്

  • Alhamdulillah Meaning in Bengali

সকল প্রশংসা আল্লাহর

  • Alhamdulillah Meaning in Gujarati

બધા સ્તુતિ અલ્લાહ છે

  • Alhamdulillah Meaning in Telugu

అన్ని ప్రశంసలు అల్లాహ్ కు

  • Alhamdulillah Meaning in Marathi

सर्व स्तुती अल्लाह आहे


FAQ’S:-

Q1. अल्हम्दुलिल्लाह को अरबी में कैसे लिखते हैं ?

Ans - अल्हम्दुलिल्लाह को अरबी में कुछ इस तरह "ٱلْـحَـمْـدَ للهِ" से लिखा जाता है।

Q2. अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब क्या होता है ?

Ans - अल्हम्दुलिल्लाह का मतलब होता है, सारी प्रशंसा या सारी तारीफें सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए है।

Q3. अल्हम्दुलिल्लाह का उच्चारण कैसे किया जाता है ?

Ans - अल्हम्दुलिल्लाह का उच्चारण हम शब्दों को तोड़कर कुछ इस तरह से कर सकते हैं, जैसे - अल-हम-दू-लिल-लाह।

Q4. अल हमदुलिल्ला के जवाब में क्या कहा जाता है ?

Ans - अल हमदुलिल्ला के जवाब में यरहमुक अल्लाह कहा जाता है।

Q5. इंशाअल्लाह कौन सी भाषा है ?

Ans - इंशाअल्लाह अरबी भाषा है।

निष्कर्ष :-

आज का यह लेख Alhamdulillah For Everything Meaning in Hindi ( अल्हम्दुलीलाह का हिंदी में क्या अर्थ है ? ) यहीं पर समाप्त होता है।

आज के इस लेख में हमने जाना कि अल्हम्दुलिल्लाह क्यों बोला जाता है, अल्हम्दुलिल्लाह का उच्चारण कैसे करते हैं तथा अल्हम्दुलिल्लाह के जवाब में क्या कहा जाता है।

उम्मीद करते हैं, कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी तरह से समझ आई होगी और इस लेख के माध्यम से आपके सभी प्रश्नों के जवाब आपको मिल गए होंगे और यदि आपको यह लेख पसंद आया हो या यह लेख आपको उपयोगी लगा हो,  तो कृपया इसे जितना हो सके उतना ज्यादा शेयर करें, ताकि अरबी के इस शब्द अल्हम्दुलिल्लाह के बारे में लोगों को जानकारी हो सके।


Also Read :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *