May 20, 2024
Alhamdulillah meaning in Hindi

अल्हम्दुलिल्लाह का हिंदी अर्थ ? – Alhamdulillah meaning in Hindi

Alhamdulillah meaning in Hindi :- आपने मुस्लिम समुदाय के लोगों को अक्सर अल्हम्दुलिल्लाह कहते हुए सुना होगा। वह अक्सर हर बात पर इस शब्द का प्रयोग करते हैं।

अन्य समुदाय के लोग अर्थात बहुत से लोग इस शब्द का अर्थ नहीं जानते है। उनके मन में इसका अर्थ जानने की उत्सुकता भी बनी रहती है। यदि आप भी Alhamdulillah meaning in Hindi खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

आप इस लेख के माध्यम से Alhamdulillah meaning in Hindi के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे।


अल्हम्दुलिल्लाह का हिंदी अर्थ क्या होता है ? – Alhamdulillah meaning in Hindi

Alhamdulillah अरबी भाषा में प्रयोग किए जाने वाला एक मुहावरा है, जिसका हिंदी भाषा में अर्थ “सारी प्रशंसा अल्लाह के लिए ” या ” स्तुति अल्लाह के लिए ” होता है। Alhamdulillah शब्द को पवित्र इस्लाम की पुस्तक कुरान की पहली आयत अल फातिहा से लिया गया है।

यह एक भाव है जो हर स्थिति, चाहे वह अच्छी हो या बुरी हो, अल्लाह पर विश्वास रखना तथा हमेशा ही उसके प्रति आभार प्रकट करना सिखाता है। इस भाव से आप अल्लाह का शुक्रिया करते हैं।


Alhamdulillah का उच्चारण

अल्हम्दुलिल्लाह को अल- हमदु – लिल- लाह कहा जाता है। इसे अल – हम- दो- लिल- लाह भी लिखा जा सकता है। अरबी भाषा में इसका उच्चारण ٱلْـحَـمْـدَ لل  किया जाता है।

अल्हम्दुलिल्लाह का हिंदी भाषा मे अन्य अर्थ

जब हम अल्हम्दुलिल्लाह को हिंदी भाषा में ट्रांसलेट करते हैं, तो इसके बहुत सारे अर्थ निकल कर सामने आते हैं जो निम्न प्रकार से है :-

  • स्तुति अल्लाह के लिए है।
  • सभी धन्यवाद और प्रशंसा अल्लाह के लिए है।
  • सभी प्रशंसा अल्लाह के लिए है।
  • सभी स्तुति केवल अल्लाह के लिए है।

अल्हम्दुलिल्लाह का विभाजन

अल्हम्दुलिल्लाह को निम्न तीन भागों में बाँटा गया है, अर्थात इस के तीन भाग हैं।

  • अल जिसका मतलब ” द ” होता है।
  • ह्मदु जिसका मतलब स्तुति होता है।
  • ली – लाह जिसका मतलब “अल्लाह” होता है।

मुस्लिम समुदाय के लोग अल्हम्दुलिल्लाह क्यों बोलते हैं ?

अल्लाह का सदैव आभारी रहना मुस्लिम लोगों के जिंदगी जीने का एक तरीका है।  यह लोग हमेशा की आशावादी होते है। भले ही इनकी जिंदगी में कैसी भी स्थिति हो, यह हमेशा ही अल्लाह के आशीर्वाद और अल्लाह की प्रशंसा के लिए शुक्रिया अदा करते रहते हैं।

मुसलमान इसलिए ऐसा करते हैं क्योंकि उनका यकीन है कि सबसे ज्यादा ज्ञानी अल्लाह है अर्थात अल्लाह के पास सबसे ज्यादा ज्ञान है और इसीलिए यदि कुछ बुरा भी हो रहा होता है, तो एक मुस्लिम उसे भी बेहतर समझता है, क्योंकि उसे यह विश्वास होता है, कि खुदा सबसे अच्छा और सबसे ज्यादा जानता है तथा अपने ईमान वालों के साथ कभी भी बुरा नहीं कर सकता है।

मुसलमान अधिकतर समय अल्हम्दुलिल्लाह बोलते रहते हैं। जब भी उनकी जिंदगी में कोई खुशी का मौका होता है या फिर उनकी कठिनाइयों के दिन दूर होते हैं, तो वह कहते हैं कि अल्लाह उनसे केवल एक चीज ही मांगता है और वह है अल्लाह का आभार करना। वह अल्हम्दुलिल्लाह कहकर खुदा का आभार व्यक्त करते हैं।

इसके अलावा हर मुसलमान खुद को परेशानियों से बचाए रखने के लिए तथा परेशानियों को दुर करने के लिए हमेशा ही अल्लाह का शुक्रिया अदा करते रहते हैं।


Alhamdulillah कब बोला जाता हैं ?

अल्हम्दुलिल्लाह Dhikr के समय बोला जाता है। Dhikr का अर्थ खुदा को याद करने और उसे धन्यवाद देने के लिए एक छोटी सी प्रार्थना से होता है।

मुस्लिम अपने खाली समय में अक्सर चुपचाप मन ही मन में अल्हम्दुलिल्लाह, सुभान अल्लाह या अल्लाह हू अकबर बार-बार बोलते रहते हैं। ऐसा अक्सर वह तक करते हैं जब वह किसी का इंतजार कर रहे हो या फिर फ्री हो। वह अपने समय को बर्बाद नहीं करते बल्कि खाली समय में भी अल्लाह का शुक्रिया करते हैं।

मुस्लिम लोग हर खुशी के मौके पर या फिर कठिनाइयां दूर होने पर या फिर कठिनाइयों से बचने के लिए हर समय भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए अल्हम्दुलिल्लाह बोलते रहते हैं।


Alhamdulillah का इस्तेमाल कैसे करे ?

इस्लाम धर्म का यह मुहावरा अल्हम्दुलिल्लाह बहुत सारे अलग-अलग तरीकों से प्रयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसका use कब और किस स्थिति में किया जाता है।

  • Alhamdulillah का use “अल्लाह का शुक्र है” के स्थान पर किया जाता है जैसे:- Alhamdulillah! इस बार मे इतिहास मे पास हो गया।
  • नमाज पढ़ते वक्त भी खुदा का शुक्रिया अदा करने के लिए अल्हम्दुलिल्लाह का इस्तेमाल किया जाता है।
  • परीक्षा और कठिनाइयों को स्वीकार करने की स्थिति के रूप में भी अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।
  • किसी भी उपहार के दिए खुदा के प्रति आभार व्यक्त करने की स्थिति में भी अल्हम्दुलिल्लाह का use किया जाता है।
  • अच्छी, बुरी हर परिस्थिति में अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

Alhamdulillah के उदाहरण

  • सब कुछ धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा,
  • Alhamdulillah भाई जान, आपको अल्लाह हमेशा खुश रखे और खूब तरक्की दे।
  • Alhamdulillah, एक नया सवेरा देने के लिए। अल्लाह हमारे इमान को और मजबूती देना तथा हमें हमेशा सही रास्ते पर ले चलना।
  • दुआ करें कि खुदा उसकी झोली खुशियों से भर दे,

Alhamdulillah का क्या जबाब दिया जाता है ?

अल्हम्दुलिल्लाह शब्द का इस्तेमाल अल्लाह को याद करने के लिए और अल्लाह की तारीफ करने के लिए किया जाता है। जब भी किसी मुस्लिम भाई से आप उनके बारे में पूछते हैं अर्थात उनका हालचाल पूछते हैं तो उनके जवाब में सबसे पहला शब्द अलहमदुलिल्ला ही होता है।


निष्कर्ष :-

दोस्तों, आज के इस लेख के माध्यम से हमने alhamdulillah meaning in Hindi के बारे में जाना है। यदि यह जानकारी आपको पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों और जानकारों को भी जरूर भेजें।

इसी प्रकार की और भी जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज के साथ जुड़े रहें। अगर ऊपर दिए गए लेख से संबंधित आप कोई भी प्रश्न हम से पूछना चाहते हैं या हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट सेक्शन में comment करके जरूर बताएं।


FAQ’S:-

Q1. लिल्लाह का मतलब क्या होता है ?

Ans. अल्लाह का अर्थ खुदा के नाम पर, अल्लाह के वास्ते, ईश्वर अर्पण, परमात्मा के लिए, परमात्मा के नाम पर इत्यादि होता है।

Q2. हम्दुलिल्लाह का मतलब क्या है ?

Ans. हमदुलिल्ला का अर्थ अल्लाह के लिए सभी धन्यवाद और प्रशंसा है।

Q3. सुभानल्लाह का अर्थ क्या होता है ?

Ans. अल्लाह धन्य है।

Also Read :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *