May 20, 2024
Act like a lady, think like a man summary

Act like a lady, think like a man summary

Act like a lady think like a man summary :-  Act like a lady think like a man book को “Steve Harvey” ने लिखा है। यह किताब ये बताती है, कि एक आदमी actual मे relationship love, commitment और intimacy के बारे में क्या सोचता है।

आपने यह book नही पढ़ी है तो आज के इस लेख में आप act like a lady think like a man summary के बारे में जानेंगे।

इस लेख के माध्यम से आप Act like a lady think like a man summary जानने के बाद इस किताब को पढ़ने के लिए भी जरूर उत्सुक होंगे। तो चलिए इस book की summary के बारे में जानते हैं।


Act like a lady think like a man summary

मान लीजिए, एक कपल है, जिनकी शादी अभी अभी हुई है। शादी के कुछ सालों तक सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा होता है। दोनों एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करते हैं।

एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं। साथ में शॉपिंग के लिए जाते हैं। डिनर पर जाते हैं और हस्बैंड की यह कोशिश रहती है कि वह ऑफिस से जल्दी घर पर आ जाए ताकि वह अपनी पत्नी के साथ और अधिक समय व्यतीत कर सकें।

वही पत्नी अपने पति के लिए खाने में नई-नई चीजें बनाती है और इन्हीं छोटी-छोटी एक्टिविटी के कारण इन दोनों के बीच का प्यार, बॉन्ड एक दूसरे को समझना और अधिक strong होने लगता है। इसके बाद साल दो साल भर में दोनों को बच्चा हो जाता है। इसके कारण वह दोनों और अधिक करीब आ जाता है।

एक पति को लगता है कि उसकी पत्नी उसे बहुत अच्छे से समझती है वही उसकी पत्नी को भी लगता है कि उसके पति उसे बहुत अच्छे से समझते हैं। लेकिन वास्त्व मे दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी समझते ही नहीं है, क्योंकि कुछ समय बाद स्थिति बिल्कुल में बदल जाती है।

औरत के व्यवहार और स्वभाव में कोई बदलाव नहीं होता। लेकिन आदमी के व्यवहार में बदलाव आने लगता है। वह ऑफिस से घर देरी से आने लगता है। अपने काम पर ज्यादा और अपनी फैमिली पर कम फोकस करता है। वह अपने बच्चे के साथ टाइम बिताता है पर अपनी बीवी को समय नहीं दे पाता है।

यही कुछ छोटी-छोटी चीजें होती है, जिनकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होते हैं। पति को लगता है कि उसकी पत्नी उसे अब समझती नहीं है। इसकी वजह से परेशान है और पत्नी को वह दिखता नहीं है।

उसकी पत्नी को लगता है कि उसके पति के लिए उसका काम ही महत्वपूर्ण है। अब उसके मन में पत्नी के लिए प्यार और इज्जत कम हो गया है। इसी गलतफहमी के कारण दोनों के बीच के संबंध भी कमजोर होने लगते हैं।

आसपास रहने वाले लोगों को यह लगता है कि वह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश है, परंतु वास्तव में ऐसा नहीं होता है। दोनों एक दूसरे से धीरे-धीरे दूर होने लगते है। ऐसा नहीं है, कि यह story सभी विवाहित couples की है, परंतु यह अधिकतर लोगों की स्टोरी होती है।

आज के समय में औरतों को लगता है, कि मर्दों को समझना बहुत मुश्किल है और आदमी को लगता है कि औरतों को समझना बहुत मुश्किल है, परंतु वास्तव में दोनों के लिए एक दूसरे को समझना बहुत ही आसान है। बस कुछ सरल और महत्वपूर्ण बातें हैं जिन्हें इन दोनों को समझना बेहद जरूरी है।

अगर आप इन बातों को अच्छे से समझ लेंगे, तो आप अपनी लाइफ पार्टनर को अच्छे से समझने लगेंगे। आज की summry महिलाओं के लिए काफी महत्व रखती है। इसमें तीन महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं जो औरतों को समझना बहुत आवश्यक है।


Chapter 1 : एक मर्द कैसे सोचता है ? (A man what drives man)

आदमी की मानसिकता

आपने किसी भी आदमी को जल्दी रोते हुए नहीं देखा होगा और ना ही आदमी बहुत जल्दी भावुक होता है, क्योंकि उसे बचपन से यही सिखाया जाता है कि मर्द कभी रोते नहीं है।

हां, यह थोड़ा फिल्मी लगता है परंतु यही सच है कि एक लड़के को बचपन से वही बातें सिखाई जाती है जिससे वह एक real man बन सके, जैसे कि जॉब ढूंढना, मेहनत करना, प्रॉपर्टी बनाना, मां-बाप का ख्याल रखना इत्यादि।

इसके अलावा एक आदमी पर यह दबाव रहता है कि वह दूसरे आदमी से प्रतियोगिता करे और एक अलग पहचान बनाए। वह इतना सफल हो जाए कि हर कोई व्यक्ति उसे पहचानने लगे।

एक आदमी को बचपन से यही सब सिखाया जाता है तो वह केवल इन्हीं तीन चीजों पर फोकस करता है और जब तक उसका मिशन पूरा नहीं होता तब तक वह इन्ही पर focused रहता है।

इस चक्कर में ना तो वह अपने परिवार को समय दे पाता है, ना ही अपनी पत्नी को समय दे पाता है। ऐसे में जो औरत ऐसा चाहती है कि उसका पति उसके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करे, तो वह अपने पति को जरूर समझे।

एक पत्नी को उसके पति के इन तीन मिशन को पूरा करने में उसकी मदद करनी होगी, क्योंकि जब आदमी अपनी सफलता को प्राप्त कर लेगा अर्थात अपने मिशन को पूरा कर लेगा तो वह खुश रहने लगेगा। अच्छा महसूस करेगा और वह बिना किसी चिंता के आपके साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेगा।

औरत का प्यार

कहते हैं, कि औरत का प्यार बहुत ही unconditional और sweet होता है और औरत के जैसा प्यार कोई नहीं कर सकता। अपने पति से प्यार करने वाली औरत हमेशा उसका support करती है। उसकी सफलता के लिए प्रार्थना करती है और जरूरत पड़ने पर उसके साथ हमेशा खड़ी रहती है।

एक पत्नी में भी  अपने पति मे same चीजे देखती है। अगर आप किसी औरत से पूछोगे कि वह अपने हस्बैंड या boyfriend से किस तरह का प्यार चाहती है तो आपको same चीजें सुनने को मिलेगी।

इसके अलावा जब कोई मर्द किसी औरत से सच्चा प्यार करता है तो वह उसे 3 तरीके से व्यक्त करेगा जिसे लेखक 3 P’s of man love भी कहते हैं। यह 3 P’s इस प्रकार है – profess, provide और protect.

लेखक कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति आपसे एकदम दिल की गहराइयों से सच्चा प्यार करता है तो वह लोगों के सामने आपको दोस्त कहकर नहीं बल्कि आपको अपना कह कर intro करवाएगा, क्योंकि एक व्यक्ति को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि कोई दूसरा व्यक्ति उसके प्यार को गलत नजरिए से देखें।

आपसे सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा। वह आपके पूछे बिना ही आपकी सभी wishes को पूरा करेगा। सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति कभी आपको दुखी नहीं होने देगा ना ही emotionally और ना ही mentally. यदि आपको अपने पति के प्यार में 3 P’s दिखते हैं तो वह आपसे सच में दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं।


Chapter 2 :  चीजें जो आदमी को चाहिए (needs of man)

लेखक कहता  है, कि औरतें बहुत बार complicated सी हो जाती है और आदमी को उन्हें खुश करने के लिए अलग-अलग stuff करने पड़ते है। वहीं दूसरी तरफ आदमी हो बहुत ही simple और basic चीज से खुश किया जा सकता है।

दो चीजें हैं जिससे आप एक आदमी को हमेशा खुश रख सकते हो और वह है support ऑफ loyality. एक व्यक्ति यह हमेशा चाहता है कि कोई हो जो उसे हमेशा support करें। उसका हमेशा हर स्थिति में साथ दें। यदि वह upset या depressed है तो उसे मोटिवेट करें। उसे हमेशा आगे बढ़ते रहने के लिए हौसला दे और यह तीन चीजे हर व्यक्ति अपनी पत्नी से या प्रेमिका से चाहता है।

जैसा कि आपने पहले जाना है, कि औरतों और आदमी के प्यार में बहुत फर्क होता है। पुरुषों के लिए प्यार का अर्थ loyalty होता है और एक real man चाहता है कि औरत उसके प्रति अपने प्यार को loyal होकर व्यक्त करें।

एक आदमी की इच्छा होती है कि औरत उससे यह कहे कि उसे बड़ी गाड़ियां, बड़ा घर नहीं चाहिए बल्कि उसके लिए आपका प्यार ही काफी है। मेरा यकीन मानिए, चाहे थोड़ी ही समय के लिए ही सही, परंतु यह बातें आदमी को बहुत ज्यादा खुश कर देती है।

इसीलिए अगर आप सच में loyal है और आपका प्यार सच्चा है, तो आपका आदमी आपको खुश भी रखेगा और आपको हमेशा समझेगा भी।

यह वह  बातें थी जो एक आदमी को समझने के लिए एक औरत को सबसे पहले समझना आवश्यक होता है। यदि एक औरत इन बातों को अच्छे से समझ ले तो वह आदमी की भावनाओं को अच्छे से जान लेगी।

लेखक का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ एक गहरा रिश्ता बनाने से पहले, किसी आदमी के मन में जगह बनाने से पहले, एक औरत को यह जरूर जान लेना चाहिए कि क्या वह व्यक्ति भी उसके लिए same सोचता है? क्या वह व्यक्ति की इस रिश्ते को लेकर उतना ही सीरियस है जितना आप हो? अगर आप किसी भी व्यक्ति से यह सीधे पूछेंगे तो वह आपको avoid और ignore करेगा।

इसके लिए आपको सिंपल प्रश्न पूछने है। इन प्रश्न के जवाब में आपको वह सभी जवाब भी मिल जाएंगे जो आप जानना चाहते हैं। यह पृश्न निम्न है :-

Q.1  आपका long term और short term goal क्या है ?

Ans :- इसके जवाब में यदि एक व्यक्ति अपने goals में आपको भी include करता है तो यकीन मानिए वह व्यक्ति आपके लिए परफेक्ट है, परंतु यदि किसी व्यक्ति के लाइफ का कोई goal नहीं है और वह केवल आपके साथ समय बिता रहा है तो ऐसा व्यक्ति आपको लेकर सीरियस नहीं है।

Q2. आप relationship के बारे में क्या सोचते हैं ?

Ans :- इस सवाल के जवाब से आप आसानी से जान सकते हैं, कि सामने वाला व्यक्ति रिश्ते के बारे में वास्तव में क्या सोचता है। इससे आपको यह पता करने में आसानी होगी कि वह रिश्ते को लेकर कितना सीरियस है या कितना loyal है।

Q3. आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं ?

Ans :- इस सवाल के जवाब में यदि व्यक्ति कहता है कि आप sweet हो, loving हो, kind हो, तो उससे एक और प्रश्न पूछना कि आपको ऐसा क्यों लगता है?

यदि वह इस बात का जवाब घुमा फिरा कर देता है तो इसका मतलब है, कि वह आपसे झूठ बोल रहा है पर यदि कोई specific जवाब देता है तो उसका मतलब है कि वह इमानदार है और रिश्ते को लेकर सीरियस भी है।

Q4. आप मेरे बारे में कैसा महसूस करते हैं ?

Ans :- Feeling और thinking बहुत फर्क होता है। यह जरूरी नहीं है कि जो आपके बारे में अच्छा सोचता हो वह feel भी अच्छा करता हो। एक औरत को गहरा रिश्ता बनाने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि सामने वाला व्यक्ति उसके लिए क्या भावना रखता है।

तो यह कुछ महत्वपूर्ण बातें और technices थी जिनकी मदद से आप गहरा संबंध बनाने से पहले किसी व्यक्ति को और उसकी भावनाओं को अच्छे से समझ सकते हो।


निष्कर्ष :- 

दोस्तों, आपने इस लेख के माध्यम act like a lady think like a man summary के बारे में जाना है। हमें उम्मीद है कि यह summary आपको पसंद आई होगी और आप इस किताब को भी जरूर पड़ेंगे।

यदि इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आप हमसे पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहते हैं तो नीचे comment section मे लिखकर जरूर बताये।


Also Read :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *